• Mon. Sep 14th, 2026

सपाक्स और जयस जैसे आंदोलनो की कोई उम्र नही होती: प्रभात झा

BySurendra Jain

Oct 4, 2018

खबर पक्की: भाजपा के मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने आज सर्किट हाउस पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सपाक्स और जयस -जैसे संगठनों और ऐसे आंदोलनों की कोई उम्र नहीं होती यह तात्कालिक मुद्दे पर खड़े होते हैं और खत्म हो जाते हैं भाजपा इस बार के विधानसभा चुनाव में अपना पूर्व का 173 सीटों का रिकॉर्ड तोड़ेगी और भारी बहुमत से सरकार बनाएगी उन्होंने कहा कि मैं बिहार से हूं और वहां मैंने दलितो पर जुर्म होते देखे है और एससी एसटी एक्ट में कोई बुराई नहीं है दबे कुचले लोगों को सम्मान देने के लिए कानून बनाया है और इसका दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि मायावती के कल के बयान से साफ हो गया है कि महागठबंधन का कहीं कोई अता-पता नहीं है और कांग्रेस इसके बारे में भ्रम फैला रही है कांग्रेस के ऊपर किसी भी पार्टी को भरोसा नहीं है मध्य प्रदेश में हमारे नेता शिवराज है और कांग्रेस में कौन नेता है इसका दूर-दूर तक कहीं कोई ठिकाना नहीं है अपने कार्यकर्ता और संगठन के दम पर चुनाव लड़ता है और फिर जीतेंगे।

error: Content is protected !!