• Tue. Sep 1st, 2026

दिल्ली में किसानों पर हुए अत्याचार के विरोध में कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

BySurendra Jain

Oct 3, 2018

रतलाम /उत्तराखंड से दिल्ली मार्च कर रहे किसानों पर हुए अत्याचार के विरोध में जिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार गोपाल सोनी को सौंपा ।
कांग्रेस नेताओं ने दिए ज्ञापन में कहा कि देश के अन्नदाता भारत के भाग्य विधाता है सरकारों ने वोटों की आवश्यकता पर इस्तेमाल करती है आज देश का किसान पूर्ण रूप से बर्बाद हो रहा है।उन्हें फसल के दाम नहीं मिल रहे हैं ऐसे में सरकार से गुहार लगाने के लिए गांधीवादी तरीके से दिल्ली में गए किसान मार्च कर रहे तब किसानों पर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की गई जिससे पूरा देश साथ हुआ है। किसान पूरे देश का पेट भरता है और आज उसके पेट पर संकट खड़ा है। प्रदेश में भाजपा सरकार मंदसौर जिले में किसानों की छाती पर गोली मारती है तो दिल्ली में दिल्ली सरकार किसानों की पीठ पर डंडे मार रही है।अब यह किसान बर्दाश्त नहीं करेगा यदि जिले के किसानों की दिल्ली में भी आवश्यकता पड़ी तो वहां भी कुच करेंगे जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने वाचन में यह भी कहा कि किसानों पर बर्बरता पूर्वक की गई कार्रवाई पर सरकार को माफी मांगना चाहिए ऐसा नहीं हुआ तो किसान कभी भी सरकार को माफ नहीं करेगा ।
इसी दौरान कांग्रेस ने लेबड नया गांव फोरलेन मार्ग पर हो रहे गड्ढों के कारण लगातार हो रही घटनाओं का जिक्र करते हुए टोल कंपनी द्वारा वसूली बंद करने तथा रोड का रखरखाव नही करने पर कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश भरावा, दिनेश शर्मा, जगदीश पाटीदार,डीपी धाकड़, श्रीराम शर्मा, लक्ष्मी चंद जैन, पारस सकलेचा, विनोद मिश्रा, राकेश झालानी, मंसूर पटौदी, आशीष डेनियल, संजय चौधरी, मंगल पाटीदार, वहींद शेरानी, फारुख खान, नासिर कुरेशी, रजनीकांत सहित अनेक कांग्रेसी नेता गण उपस्थित थे।

 

You missed

error: Content is protected !!