• Tue. Sep 1st, 2026

 किसी ने भी लक्ष्मण रेखा लांघी तो खैर नहीं, निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश: रुचिका चौहान

BySurendra Jain

Oct 3, 2018

खबर पक्की: निर्वाचन के दौरान किसी भी उम्मीदवार, मीडिया, सोशल मीडिया, केबल इलेक्ट्रॉनिक चैनल, प्रिंटर बैनर, होर्डिंग वाले ने नियमों का पालन नहीं करते हुए कुछ भी किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी इस बार निर्वाचन आयोग बहुत सख्त है और ढिलाई की बिल्कुल गुंजाइश नहीं है उक्त बात आज मीडिया प्रमाणन एवं मीडिया मॉनिटरिंग कमिटी में की मीटिंग में कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा बताई गई उन्होंने कहा कि पैड न्यूज के दायरे को और विस्तृत करते हुए सोशल मीडिया, वेब पोर्टल केबल टीवी जैसे सभी साधनों को कवर किया गया है और इसमें यदि कोई भी एक तरफा रिपोर्टिंग होती है या किसी को जानबूझकर डैमेज करने की रिपोर्टिंग होती है तो उस पर कमेटी निर्णय लेगी और यदि वह पेड न्यूज की श्रेणी में पाया जाता है तो केबल ऑपरेटर का प्रसारण केंद्र भी सीज किया जा सकता है साथ ही सभी प्रचार सामग्री पर छपवाने वाले का नाम मुद्रा का नाम कितनी संख्या में छापा गया है पूरी विस्तृत जानकारी चुनाव आयोग के निर्देशानुसार होना चाहिए समय-समय पर प्रिंटर ओं के यहां जिला कलेक्टर द्वारा बनाई गई टीम जांच भी कर सकती है और कुछ भी गड़बड़ी पाए जाने पर प्रिंटिंग प्रेस को सील किया जा सकता है साथ ही यदि कोई बाहर से सामग्री छुपाके मंगवा ता है तो सभी बॉर्डर पर सभी आने वाली गाड़ियों की जांच निर्वाचन आयोग की टीमें करेगी। इस प्रकार निर्वाचन आयोग ने उम्मीदवारों के घाट पर निगरानी करने के लिए बहुत सारी टीमों का गठन किया है और निर्वाचन आयोग की नजर से बचा कर कोई भी कुछ खर्चा करने की कोशिश करेगा तो उसको पकड़ कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस मामले में बिल्कुल कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियां उनके कार्यकर्ता मीडिया कर्मी निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें नहीं तो दिक्कतें खड़ी हो सकती है

You missed

error: Content is protected !!