रतलाम/ जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोदी शंकर निवासी एक महिला ने अपनी दो पुत्रियों सहित कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।घटना की जानकारी मिलने पर रिंगनोद पुलिस मौके पहुंची तथा कुए से शव निकालकर जावरा हॉस्पिटल भिजवाया।
रिंगनोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोदी शंकर निवासी बेबी पति विनोद गिरी गोस्वामी उम्र 35 वर्ष ने मंगलवार की देर शाम अपनी बेटी राधिका 6 वर्ष तथा काव्या 13 माह के साथ अपने खेत के पास गोदी शंकर की काकड़ पर स्थित प्रभु दडिग नामक व्यक्ति के कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार से ही बेबी अपनी पुत्रियों के साथ घर से लापता थी उसका पति विजय सुबह से ही ढूंढ़ रहा था।मंगलवार देर शाम थाने पर गुमशुदगी की सूचना दी थी। आज सुबह 13 वर्षीय पुत्री काव्या का शव कुएं में देखने के पश्चात सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी तीनों के शव को निकाल कर जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया तथा बेबी के मायके वाले को भी सूचना दे दी गई है।
दो बेटियों सहित महिला कुएं में कूदी,तीनो की मौत
