नामली। आज से नामली में महर्षि उत्तम स्वामी जी के मुखारबिंद से 7 दिवसीय संगीत मय भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ व शोभा यात्रा निकलेगी, जावरा रोड चोराहे से प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण करके डॉक्टर डीडी गुप्ता के घर के पीछे स्थित गार्डन में कथा स्थल पर समाप्त होगी। विभिन्न आयोजनो के साथ सात दिन चलेगा कथा वाचन, कथा वाचन प्रतिदिन 12.30 बजे से प्रारम्भ, नानीबाई का मायरा 3/10/18 -5/10/18 प्रतिदिन रात्रि 8बजे से, कवि सम्मेलन 6/10/18 को रात्रि 8 बजे से, भजन संध्या 7/10/18 को शाम 8 बजे से, सुंदरकांड 08/10/18 को शाम 8बजे से समस्त कार्यक्रम कथा स्थल पर ही आयोजित होंगे।
