• Sun. Oct 18th, 2026

नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाशज्शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

BySurendra Jain

Oct 18, 2026

खबर पक्की, 18 अक्टूबर, रतलाम। माणकचौक थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी के आभूषण असली बताकर व्यापारियों एवं आमजन के साथ ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्यों को पकडऩे में सफलता प्राप्त की है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के, नकदी एवं इलेक्ट्रिक तौल कांटा जब्त किया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा रतलाम में एक व्यापारी के साथ ठगी करने तथा उत्तर प्रदेश एवं बिहार में भी ठगी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
एसपी अमित कुमार ने रविवार को पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर मामले का खुलासा किया। इस दौरान एसपी विवेक कुमार, राकेश पंद्रो और सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया, मानक चौक थाना प्रभारी विक्रम चौहान भी मौजूद रहे।
त्योहार के मद्देनजर माणकचौक पुलिस की विशेष टीम संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रख रही थी।इसी दौरान 16 अक्टूबर को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिले से आए कुछ संदिग्ध महिला एवं पुरुष रतलाम क्षेत्र में नकली सोने-चांदी के आभूषण बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। आरोप था कि वे नकली आभूषणों को असली बताकर व्यापारियों एवं आमजन को ठगी का शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर थाना माणकचौक पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन पुरुष एवं तीन महिला आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से नकली सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के, नकदी एवं इलेक्ट्रिक तौल कांटा बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने फरियादी मुस्तफा तांबावाला की बर्तन की दुकान पर जाकर नकली सोने का टुकड़ा असली बताकर ठगी करना स्वीकार किया है। इसके अतिरिक्त, पूछताछ में आरोपियों द्वारा उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य में भी ठगी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य संभावित वारदातों, ठगी के तरीके तथा गिरोह की गतिविधियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
मामले में थाना माणकचौक पर , धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त आभूषणों एवं अन्य सामग्री की विधिवत जप्ति की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
1.सागर पिता गणेश राठौर, उम्र 29 वर्ष, निवासी पीटी छज्जुराम विद्यालय के पास, आदर्श नगर, बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद, हरियाणा।

  1. गणेश पिता गंगाराम राठौर, उम्र 55 वर्ष, निवासी छज्जुराम विद्यालय के पास, आदर्श नगर, बल्लभगढ़, जिला फरीदाबाद, हरियाणा।
    3.मानसिंह पिता वीरचन्द राय, उम्र 36 वर्ष, निवासी 228 बदालीखेड़ा, एमजेएसएस पब्लिक स्कूल के पास, कानपुर रोड, थाना सरोजनी नगर, लखनऊ।इसके अतिरिक्त तीन महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
    जब्त सामान
    पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चांदी के 09 सिक्के: कुल वजन 400 ग्राम।नकली चांदी के आभूषण: कुल वजन 2.200 किलोग्रामनकली सोने के आभूषण एवं मूतिर्: कुल वजन 11.800 किलोग्राम।नकदी: 30,000।इलेक्ट्रिक तौल कांटा: 01 नग जब्त किया हे।
    अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी
    थाना माणकचौक पुलिस द्वारा आरोपियों से गिरोह की गतिविधियों, ठगी के अन्य मामलों तथा विभिन्न राज्यों में उनकी संभावित संलिप्तता के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य इस प्रकार की ठगी की अन्य घटनाओं का पता लगाना तथा आमजन एवं व्यापारियों को नकली आभूषण असली बताकर ठगने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करना है।
    इनकी रही सराहनीय भूमिका
    उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उपनिरीक्षक लोकेन्द्रसिंह डाबर, सहायक उपनिरीक्षक गौरचन्द परमार, प्रधान आरक्षक राजसिंह, प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल, आरक्षक अविनाश मिश्रा, आरक्षक हेमंत यादव, आरक्षक सुरेन्द्रसिंह, आरक्षक पंकज, आरक्षक कुलदीप जाट, आरक्षक महेश, आरक्षक जीवन विश्वकर्मा, आरक्षक धीरज यादव, महिला आरक्षक वर्षा पाटीदार, महिला आरक्षक मेघा, महिला आरक्षक भारती पंवार, महिला आरक्षक प्रवीणा सोलंकी एवं महिला आरक्षक वर्षा कैथवास की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!