रतलाम/ जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धराड़ में मकान पर रंगाई पुताई का कार्य करते समय एक व्यक्ति मंगलवार को करंट से झुलस गया था जिसकी बुधवार मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कांतिलाल पिता नंद किशोर 45 वर्ष निवासी सिलावटो का वास रतलाम का होकर धराड़ भाटी बड़ोदिया रोड़ स्थित मकान पर पुताई का काम कर रहा था।उसी दौरान छत पर से गुजर रही हाईटेंशन लाइट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया था। जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गई पुलिस के मामले ने मर्ग कायम कर लिया।
करंट से झुलसे व्यक्ति की की मौत
