• Thu. Jul 30th, 2026

 सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद सपाक्स की भोपाल रैली सफल। सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा सपाक्स।

BySurendra Jain

Sep 30, 2018

भोपाल। करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा है कि राजपूत करणी सेना सपाक्स को हर तरह का समर्थन करेगी। हम इंसानियत और बराबरी की बात कर रहे हैं। जो हमारी बात नहीं करेगा वो मध्यप्रदेश पर राज नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अभी समय है सरकारें अपनी गलती सुधार लें, नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे। कालवी भोपाल में कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड पर सामान्य, पिछड़ा, अल्पसंख्यक वर्ग संस्था (सपाक्स) क्रांति सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में भाग लेने सागर की पूर्व किन्नर महापौर कमला भी आईं थी। कार्यक्रम को पूर्व आईएस हीरालाल त्रिवेदी सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया कार्यक्रम में एससी एसटी एक्ट के विरोध में बड़ी तादाद में महिला और पुरुष काले कपड़े पहन कर आए थे मालवा और निमाड़ अंचल से बहुत तादाद में युवा और महिलाएं इस रैली के लिए भोपाल पहुंचे थे राज्य और केंद्र की सरकारों की तमाम कोशिशों के बावजूद रैली में एक लाख से ज्यादा की भीड़ जुट गई थी जबकि रेलवे द्वारा 29 और 30 तारीख को एक दर्जन से ज्यादा ट्रेन रैली को देखते हुए कैंसिल कर दी गई थी ताकि लोग रैली में ज्यादा नहीं पहुंच पाए इसके अलावा बसों को भी बहुत जगह घूम घूम कर बड़ी मुश्किल से लोग वहां पहुंचे थे लेकिन फिर भी उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुटाई तमाम कोशिशों के बावजूद रैली की सफलता ने सरकार की नींद उड़ा दी है। रैली के आयोजक और सपाक्स के नेता हीरालाल त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश की सभी सीटों पर सपाक्स चुनाव लड़ेगा।

 

 

error: Content is protected !!