खबर पक्की : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार किया कि कार चालक विवेक तिवारी की मौत एक आपराधिक घटना है और ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की देर रात चेकिंग के दौरान कार नहीं रोकने की वजह से पुलिस ने कार चालक पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई. अब इस मामले में परिवार वालों ने पुलिस पर कई सवाल खड़े किये हैं. दरअसल, लखनऊ में शुक्रवार की देर रात करीब 1.30 बजे एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी अपनी एक सहयोगी सना के साथ कार से घर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गाड़ी रोकने को कहा. मगर जब विवेक ने गाड़ी नहीं रोकी तो पुलिस ने उन पर गोली चला दी, जिसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई है कि विवेक के सिर में गोली मिली है। विवेक को गोली मारने वाले दोनों सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया है।
