• Mon. Nov 2nd, 2026

 केंद्र सरकार की घटिया हरकत, सपाक्स की क्रान्ति रैली विफल करने के लिए कई ट्रेनें निरस्त की।

BySurendra Jain

Sep 30, 2018

खबर पक्की :भोपाल में सपाक्स समाज की 30 सितंबर को घोषित कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड पर क्रांति रैली से घबराकर केंद्र सरकार ने रैली के एक दिन पूर्व शनिवार को रेलवे ने कटनी, बीना, गुना, ग्वालियर आदि स्थानों से आने वाली कई ट्रेनें निरस्त या स्थगित कर दी हैं। सपाक्स के संरक्षक श्री हीरालाल त्रिवेदी ने आरोप लगाया है कि सपाक्स की रैली में लाखों कार्यकर्ताओं के आने का फीडबैक मिलने के बाद केन्द्र सरकार ने रैली को विफल करने का कुचक्र रचा है। त्रिवेदी ने बताया कि रेलवे ने 29 सितंबर को प्रेस नोट जारी कर कटनी—मुड़वारा—बीना पैसेंजर, बीना—मुड़वारा—कटनी पैसेंजर, भोपाल—बिलासपुर तथा बिलासपुर—भोपाल पैसेंजर, बीना—गुना व गुना—बीना पैसेंजर, बीना—कोटा, कोटा बीना, झांसी—बीना, बीना—झांसी पैसेंजर 29 व 30 सितंबर के लिए निरस्त कर दी गई हैं। साथ ही ग्वालियर—भोपाल, भोपाल—ग्वालियर तथा ग्वालियर—बीना, बीना ग्वालियर पैसेंतर गुना बीना व गुना भोपाल के मध्य निरस्त कर दी हैं।
श्री त्रिवेदी ने कहा कि इसके लिए रेलवे ने घटिया सा कारण देते हुए कहा गया है कि कटनी—बीना—गुना रेलखंड पर कोल सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए 12 ट्रेनें निरस्त, 4 आंशिक निरस्त तथा एक को री—शेड्यूल किया जा रहा है। श्री त्रिवेदी ने रेलवे तथा केन्द्र सरकार की इन ट्रेनों को निरस्त करने पर निंदा की है।

You missed

error: Content is protected !!