• Mon. Sep 14th, 2026

सरकारी जमीन के विवाद में युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू भी जब्त

BySurendra Jain

Jul 29, 2026

खबर पक्की, 29 जुलाई, रतलाम। जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम कागलीखोरा में वन विभाग की शासकीय भूमि को लेकर हुए विवाद में 17 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है, जबकि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और विवेचना जारी है।
पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को ग्राम कागलीखोरा में वन विभाग की शासकीय भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान लक्ष्मण पिता बहादुर (17) पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक के पिता बहादुर की शिकायत पर थाना बाजना में अपराध दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण कायम कर जांच शुरू की गई।पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर मुख्य आरोपी रमेश सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
रमेश पिता रावजी (32), ज्योतिलाल उर्फ जोतिया पिता मोहन (19), विकास पिता दारजी (23), राजू पिता गौतम (22), मोहन पिता वेस्ता (52) सभी आरोपी ग्राम कागलीखोरा, थाना बाजना, जिला रतलाम के निवासी हैं।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

You missed

error: Content is protected !!