रतलाम। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत प्रियदर्शनीय निवासी एक 23 वर्षीय युवक ने अपने घर के उपर कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। खबर मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक के शव को नीचे उतराकर अस्पताल पहुंचाया।
औद्योगिक क्षेत्र पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रियदर्शनीय नगर निवासी विष्णु पिता भंवरलाल राठौड़ गुरुवार की देर रात अपने मित्र के साथ घर आया था तथा उपर जाकर सो गया। सुबह उसके पिता ने दरवाजा खटखटाया तो नहीं खुलने पर पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि विष्णु साड़ी का फंदा लगाकर घुटने के बल था उसके पिता ने पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर विष्णु के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया तथा पोस्टमार्ट्म कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
युवक फांसी पर झूला, मौत
