रतलाम। 22वें तीर्थंकर की कल्याणक भूमि श्री गिरनार महातीर्थ के अद्भुत इतिहास को जानने के लिए रतलाम में 22 सितंबर शनिवार को गिरनार गौरव गाथा के अद्भुत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समकित परिवार द्वारा आयोजित गिरनार गोरव गाथा में मोक्ष कल्याण भूमि की यशोगाथा को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन शनिवार को शाम 7:00 बजे पंचांन ओसवाल साजना साथ हवेली (हनुमान रुण्डी) पर होगा।
आयोजन में सौराष्ट्र की तपोभूमि पर तिलक के समान 22 वे तीर्थंकर की कल्याणक भूमि की पुज्यता पवित्रता ओर महत्ता को जानने, समझने ओर स्वीकार करने का सुअवसर रत्नपूरी वासियो को मिलेगा।आपके भावो को तीर्थ भूमि से जोडने मे सेतू स्वरुप उच्च कोटि के श्रावक संगम भाई, केतन जी देढिया ,ओर संजय जी बाहु अपनी टिम के साथ पधार रहे है। आयोजन में रतलाम ,जावरा ,सैलाना ,मन्दसौर ,बदनावर , बड़नगर ,उज्जैन व अन्य स्थानों से भी बड़ी संख्या में श्रावक आयेगे । समकित परिवार ने इस भव्य आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
