• Thu. Oct 15th, 2026

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आलू से भरा ट्रक पलटा, लगी आग, रतलाम से गुजरात जा रहा था, ड्राइवर-क्लीनर घायल; अस्पताल में भर्ती

BySurendra Jain

Oct 15, 2026

खबर पक्की, 15 अक्टूबर, रतलाम। जिले से होकर गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार दोपहर धामनोद टोलनाका व इसरथूनी के बीच स्थित पुलिया की रेलिंग तोड़कर आलू से भरा ट्रक पुलिया से नीचे जा गिरा। इससे उसका ड्राईवर व क्लीनर घायल हो गए। वे जैसे-तैसे बाहर निकले, इसी बीच ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई। एक्सप्रेस-वे के कर्मचारियों ने पानी का टैंकर बुलवाकर आग बुझवाई, लेकिन तब तक ट्रक का अगला हिस्सा काफी जल चुका था। घायल ड्राईवर और क्लीनर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2026 की दोपहर आलू से भरा ट्रक करीब ढाई से तीन बजे के बीच जावरा की तरफ से आकर झाबुआ की तरफ जा रहा था। ट्रक धामनोद टोल नाके के आगे ईसरथूनी के समीप स्थित पुलिया से गुजर रहा था, तभी अचानक ट्रक असंतुलित होकर रेलिंग तोड़ता हुआ पुलिया के नीचे जा गिरा। इससे ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आलू की बोरिया बिखर गई। वहीं हादसे में ड्राईवर और क्लीनर घायल हो गए। आसपास खेतो में काम कर रहे लोग व राहगीर घटना स्थल पर पहुंचे, इसी बीच घायल ड्राईवर व क्लीनर ट्रक से बाहर निकल आये थे। आसपास के ग्रामीणों ने ड्राईवर व क्लीनर की मदद की और दोनों को पुलिया के नीचे से ऊपर सड़क पर लेकर आए। दोनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। उधर, ट्रक ड्राईवर व क्लीनर के बाहर आने के बाद ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई और आग की लपटें निकलने लगी। इसी बीच एक्सप्रेस-वे के कर्मचारी भी घटना स्थल पर पहुंचे और पानी का टैंकर बुलवाकर आग बुझाना शुरू करवाया। करीब आधे घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रक का अगला हिस्सा काफी जल चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि समय रहते ड्राईवर और क्लीनर ट्रक से बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Post

डोडाचूरा तस्करी के दो आरोपियों की 1.60 करोड़ की संपत्ति फ्रीज, सफेमा न्यायालय ने प्रीतमनगर स्थित कृषि भूमि में दोनों के हिस्से किए अटैच, 81 किलो डोडाचूरा जब्ती मामले में हुई थी सजा
त्योहारों पर ऑनलाइन खरीदारी में रहें सतर्क, फर्जी छूट और संदेशों से हो सकती है ठगी, नकली खरीदारी की वेबसाइट, पार्सल संदेश, क्यूआर संकेत और फर्जी ग्राहक सेवा के जरिए ठगी की आशंका; रतलाम पुलिस ने जारी की साइबर सुरक्षा सलाह
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप का श्रद्धांजलि सभा में गुणानुवाद, मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, बोर्ड अध्यक्ष आदि ने किया स्मरण

You missed

error: Content is protected !!