रतलाम। ग्रामीण विधानसभा, सैलाना विधानसभा के जिला पदाधिकारियो,मंडल अध्यक्ष ,महामंत्री मंडल प्रभारीयो की बैठक जिला कार्यालय मे संभागीय संगठन मंत्री प्रदीपजी जोषी,जिलाध्यक्ष कानसिंह चैहान,अमृत षर्मा प्रभारी की उपस्थिति मे सम्पंन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुवे श्री जोषी ने कहा कि 25 सितंबर को पार्टी के कार्यकर्ताओ का महाकुंभ का अयोजन हो रहा है इस कार्यक्रम मे जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ता भोपाल पहुॅचे। पालक,संयोजक बुथ के प्रभारीयो की जिम्मेदारी हेै कि अपने अपने बुथ पर पार्टी द्वारा किये गये कार्य को समय सीमा मे पूर्ण करे।
मेरा बुथ सबसे मजबूत के मंत्र को याद रखते हुवे,बुथ स्तर पर पार्टी और अधिक मजबूत हो इसके अनुसार कार्य को किया जाये।
उज्जैन संभागीय कार्यालय पर काॅल सेन्टर प्रारम्भ हो गया है जो निरन्तर पार्टी के कार्यकर्ताओ से सम्पर्क कर रहे है। जिलाध्यक्ष चैहान ने कहा कि 25 सितंबर को भोपाल मे आयोजित कार्यकर्ताओ का महाकुंभ के लिए आॅनलाइन पंजीयन नं 9893900176, 9893900481 प्रत्येक कार्यकर्ताओ को करवाना है इस हेतु जिला कार्यालय पर काॅल सेन्टर प्रारम्भ हो रहा है। जिले से अधिक से अधिक संख्या मे इस आयोजन के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुॅचे। बैठक मे जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,महामंत्री,सैलाना विधानसभा के प्रभारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवंम आभार मनोहर पोरवाल ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन सोमानी ने दी।
भाजपा रतलाम ग्रामीण विधानसभा, सैलाना विधानसभा के पदाधिकारियो की बैठक सम्पंन्न
