• Sat. Oct 17th, 2026

संभागायुक्त श्री एम.बी. ओझा ने नवीन कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Sep 20, 2018

रतलाम/रतलाम आए संभागायुक्त श्री एम.बी. ओझा ने आज नवनिर्मित कलेक्टोरेट भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में निर्मित सभाकक्ष अधिकारियों, कर्मचारियों के लिए निर्मित कक्षों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान को दिए। इस दौरान उप आयुक्त उज्जैन श्री पवन जैन, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, एसडीएम द्वय श्री राहुल धोटे, सुश्री शिराली जैन आदि उपस्थित थें।

error: Content is protected !!