रतलाम। दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति द्वारा आयोजित चातुर्मास समारोह में केरल बाढ़ पीडि़तो की सहायतार्थ राशि एकत्र की गई। संत शिरोमणी श्री विद्यासागरजी के शिष्य मुनिश्री प्रमाणसागरजी म.सा. व मुनिश्री विराटसागरजी म.सा. की प्रेरणा से रतलाम तथा देश के अन्य स्थानों के गुरुभक्तों ने इस पुनीत कार्य में सहयोग करते हुए 12 लाख रुपए की राशि एकत्र कर उसमें से 7 लाख रुपए समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने केरल आपदा प्रभावितों को पूर्व में पहुंचाए थे। शेष 5 लाख रुपए की राशि का चेक गुरुवार को मुनिश्री प्रमाणसागरी म.सा. के सान्निध्य में चातुर्मास धर्म प्र्रभावना समिति के अध्यक्ष ओम जैन, सचिव मांगीलाल जैन व श्रावक संस्कार शिविर संयोजक सुनील जैन ने संभागायुक्त एम.बी. ओझा को भेंट किया। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, जिला पंचायत सीईओ सोमेश मिश्रा, उपायुक्त उज्जैन पवन जैन, एडीएम जितेन्द्रसिंह चौहान, एसडीएमद्वय राहुल धोटे, शिराली जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन सहित धर्मालुजन उपस्थित थे।
