रतलाम/ जिले के नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेगडदा में एक युवक से रुपए एठ कर शादी कराने का मामला सामने आया उसके एक सप्ताह बाद दुल्हन रात में पति को सोया छोड़कर नगद रुपए व आभूषण लेकर फरार हो गई। पीडि़त युवक ने रतलाम पहुच कर पुलिस अधीक्षक से अपने साथ हुई घटना का आवेदन दिया।
धर्मेंद्र पिता रंछोड़ पाटीदार 22 वर्ष निवासी नेगडदा ने बताया की उज्जैन जिले के ग्राम बोरिया निवासी दिनेश पिता नाथु बोरिया से जान पहचान होने के कारण उसने कहा कि मेरे पहचान की एक लड़की है और मेरा विवाह डेढ़ लाख रुपए लेकर उषा पिता भगवान वानखेडे उम्र 27 साल निवासी जलगांव जामोद ग्राम नादुरा जिला बुलढाणा महाराष्ट्र से 10 अगस्त 2018 को कराया।उस दौरान युवती की मां सुगंधा पति भगवान वानखेडे काका संतोष पिता राजू वाकोडे निवासी खामगांव गांव तहसील नादुरा जिला बुलढाणा भी उपस्थित थे।
उषा विवाह के एक सप्ताह तक घर पर रही और 24 अगस्त 2018 को रात्रि में 90 हजार व सोने के आभूषण तथा 40 हजार रुपए नगद लेकर मुझे रात में ही घर पर सोया हुआ छोड़कर चली गई। मैंने उसे आसपास तलाश की लेकिन नहीं मिली।उसके आधार कार्ड पर दर्शाए पते पर तलाश की लेकिन वह आज तक वापस नहीं आई इस प्रकार मेरे साथ विवाह के नाम पर धोखाधड़ी की गई।
लुटेरी निकली दुल्हन, पति को रात में सोया छोड़ आभूषण व नकदी लेकर हुई फरार
