• Sun. Aug 30th, 2026

चलित वाहन पर लगे कैमरे तीसरी आंख से शहर पर गुंडा तत्वों की रखेगी निगरानी

BySurendra Jain

Sep 20, 2018

रतलाम/ आगामी त्योहारों को नाचे मध्य नजर शहर के विभिन्न चौराहे पर चलित वज्र वाहन में कैमरों से अभिन्न चौराहे पर चल रही गतिविधियों और गुंडों की चौपाल नजर रखी जाएगी इस हेतु आज से यह महान शहर के चौराहे चौराहे पर घूमेगा।
पुलिस अधीक्षकगौरव तिवारी के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों के मद्देनजर असामाजिक तत्वों व गड़बड़ी फैलाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखने हेतु मिनी वज्र वाहन के आगे व पीछे की ओर कैमरे लगाए गए हैं जो सभी जगह को कवर करेगा । जिसका View वाहन के अंदर बैठ कर देखा जा सकेगा साथ ही डी.वी.आर भी वाहन के अन्दर रहेगा जिसमे एक माह तक की रिकार्डिंग सेव रहेगी। उक्त वाहन को पुलिस कंट्रोल रूम रतलाम परिसर में प्रदीप शर्मा अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा मिनी वज्र वाहन व उसमें लगे कैमरे को दिखाते हुए बताया गया कि उक्त मिनी वज्र वाहन जुलूस के दौरान एवं शहर में घूमकर असामाजिक तत्व पर इन कैमरों के माध्यम से निगाह रखी जाएगी उनकी रिकॉर्डिंग की जाएगी तथा गड़बड़ी फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध रिकॉर्डिंग के आधार पर उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी । इसके साथ ही आने वाले समय मे जिले के सभी थानों के वाहनों में भी इसी तरह के कैमरे लगवाये जायेंगे, जिससे धरना, प्रदशर्न, रैलियों, जुलूस आदि के समय असामाजिक तत्वो व संदिग्धों पर निगाह रखी जायेगी।

error: Content is protected !!