• Thu. Oct 15th, 2026

मोहर्रम के दौरान ताजियों के निकलने वाले मार्ग का निरीक्षण कलेक्टर-एसपी ने किया

BySurendra Jain

Sep 19, 2018

रतलाम। रतलाम शहर में मोहर्रम के अवसर पर ताजियों के निकलने वाले मार्ग का निरीक्षण शाम कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एसपी गौरव तिवारी ने अधिकारियों के साथ किया। अधिकारियों द्वारा मोचीपुरा, पैलेस रोड, डालुमोदी बाजार, बजाजखाना, तोपखाना, चांदनीचौक, अमृतसागर तालाब आदि स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर जितेन्द्रसिंह चौहान, एएसपी प्रदीप शर्मा, एसडीएम राहुल धोटे, सीएसपी विवेकसिंह चौहान, निगम आयुक्त एस.के.सिंह, कमांडेंट होमगार्ड राजेन्द्रसिंह खिंची के अलावा विद्युत वितरण कम्पनी, स्वास्थ्य, विभाग तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मार्गों पर सफाई, लटके विद्युत तारों को हटाने, यातायात के सुनियोजित प्रबंध के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में भी निर्देशित किया गया। असामाजिक तत्वो पर निगरानी रखने के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए।

You missed

error: Content is protected !!