• Thu. Oct 15th, 2026

गुरूवार से नए भवन में शिफ्ट होगा कलेक्टर कार्यालय, जिलाधीश शनिवार से बैठेंगे नये कार्यालय में

BySurendra Jain

Sep 19, 2018

खबर पक्की…. रतलाम /नवनिर्मित जिला कलेक्टर कार्यालय भवन बनकर कर तैयार हो चुका है जिसका उद्घाटन भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों गत दिनों किया गया। गुरूवार से इस भवन में विधिवत हवन पूजन कर कलेक्ट्रेट कार्यालय का प्रवेश होगा।
कलेक्टर रूचिका चौहान ने बताया कि नवनिर्मित कलेक्टर कार्यालय में विभिन्न कार्यालय शिफ्ट होगे। जिसके लिए बुधवार को पूरे भवन को साफ सफाई कर तैयार किया गया है।आज से इस कार्यालय में विधिवत तरीके से हवन पूजन कर कलेक्टर कार्यालय के अधीन विभिन्न कार्यालय भी इस कार्यालय में शिफ्ट होंगे। इसके लिए पूरी तैयारियां विगत कई दिनों से चल रही थी।
नएभवन मे कलेक्टर कार्यालय के साथ एडीएम कार्यालय, शहर एसडीएम कार्यालय, एनआईसी भूतल पर होंगे तथा प्रथम तल पर ईगवर्नेंस ,एसबीआई बैंक शाखा, फ़ूड ऑफिस, डूडा ऑफिस, भारत निर्वाचन कार्यालय सहित अन्य कार्यालय होंगे। दुसरी मंजिल पर डीडीएम, डीडीएफ, डीडी एग्रीकल्चर, महिला बाल विकास,माइनिंग कार्यालय तहसीलदार शहर, नायब तहसीलदार शहर, ट्रेजरी, श्रम ऑफिस,पेंशन कार्यालय, सहित अनेक कार्यालय इस तल पर रहेंगे।
नए भवन में जिलाधीश शनिवार से बैठना प्रारंभ करेंगी। दो दिन तक कार्यालय में सामग्री शिफ्टिंग का कार्य चलेगा। पुराने कलेक्टर कार्यालय में ग्रामीण एसडीएम ग्रामीण तहसील कार्यालय संचालित किए जाएंगे।

You missed

error: Content is protected !!