• Thu. Oct 15th, 2026

पुलिस वाहन से बाइक टकराई, एक की मौत

BySurendra Jain

Sep 19, 2018

रतलाम/ जिले के रावटी थाना के वाहन से एक बाइक टकरा जाने से बाइक सवार की मौत हो गई। रावटी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर रावटी पुलिस का वाहन रानीसिंग से रावटी की और आ रहा था तभी रावटी की ओर से बाइक पर सवार होकर आ रहे पीरु नामक व्यक्ति की बाइक वाहन से टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल का रावटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय लाया गया जहां पर पीरु निवासी सिंदुरिया ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

You missed

error: Content is protected !!