• Thu. Oct 15th, 2026

कैदी भाईयों ने जेल प्रहरी का गला दबाकर मारने की कोशिश, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

BySurendra Jain

Sep 19, 2018

रतलाम। जिला जेल में विचाराधीन कैदी दो भाईयों ने मिलकर जेल प्रहरी के साथ अभद्र व्यवहार कर गला दबा कर जान से मारने की कोशिश की। जेल प्रहरी ने उन्हे दूसरे बैरिक में जाने से रोका था।
मिली जानकारी के अनुसार जिला जेल के प्रहरी ओमकार गर्मे के साथ सादीक उर्फ चूहा पिता अब्दुल शकुर निवासी मोहन नगर एवं उसके भाई सागीर उर्फ नटवर के साथ मारपीट की। जेल अधीक्षक आर.आर. दागी ने बताया कि आरोपी जेल के दूसरे बैरिक में जा रहे थे इस पर बंदी ने रोका नहीं मानने पर ओमकार ने उन्हे रोका इस पर आरोपी भाईयों ने मिलकर जेल प्रहरी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की नियत से उसका गला दबा दिया। ओमकार की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड पुलिस ने आरोपियों भाईयों के खिलाफ प्राणघातक हमले सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।

You missed

error: Content is protected !!