Khabar Pakki: आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त जे एस डामोर की मनमानी के कारण सैलाना क्षेत्र के आदिमजाति कल्याण विभाग के बहुत से लैक्चरार को 10 वर्ष और 20 वर्ष के समयमान वेतनमान का लाभ नही मिल पा रहा है। जबकि राज्य शासन के आदिम जाति कल्याण विभाग भोपाल ने 1 अगस्त को ही पत्र भेजकर 786 लेक्चरार के समय बद्ध वेतनमान लगाने के आदेश जारी कर दिए है। यह समयमान वेतनमान उनको 2012 से दिया जाना है और 12:00 से लगाकर 18 तक का 6 साल का एरियर भी सभी को देना है। आदिम जाति कल्याण विभाग के सूत्रों ने बताया कि जो लेक्चरार विभाग के बाबुओं को ₹5000 देकर मुट्ठी गरम कर रहा है ऐसे लोगों के समय मान वेतनमान लगा दिए गए हैं। लेकिन जिन लोगों ने पैसे नहीं दिए हैं उस कारण उनका वेतनमान लगाने में टालमटोली की जा रही है जिला कलेक्टर को इस और तुरंत ध्यान देकर शासन द्वारा दिए लाभ को लाभान्वितों के खाते में जमा करने का आदेश देना चाहिए।
