खबर पक्की: यह चित्र प्रधानमंत्री के ताजा इंदौर दौरे का है जब बोहरा समाज के मौला से मिलने मोदी इंदौर आए थे। चित्र में आप साफ देख सकते हैं कि हवाई अड्डे पर जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगवानी करने के लिए खुश होते हुए जब अपने दोनों हाथ मोदी की और आगे बढ़ाएं तो मोदी ने बहुत ही अनमने ढंग से उनकी तरफ देखा तक नहीं। और महज औपचारिकता निभाने के लिए खाली हाथ आगे बढ़ा दिया। इससे साफ पता चलता है कि 2014 के लोकसभा चुनाव के पूर्व के घटनाक्रम जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने मोदी का साथ ना देते हुए अपने आप को लालकृष्ण आडवाणी को व कई अन्य को प्रधानमंत्री पद के काबिल बताया था के घाव अभी तक मोदी के दिमाग में हरे हैं। विधानसभा चुनाव भले ही शिवराज के नेतृत्व में लड़ना मोदी की मजबूरी हो लेकिन यह निश्चित है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद शिवराज सिंह चौहान को पार्टी में किनारे किया जायेगा। और आज जिस तरह आडवाणी जैसे वरिष्ठ नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में शामिल कर उन को मुख्यधारा की राजनीति से अलग किया गया है वही स्थिति आगे जाकर शिवराज सिंह चौहान की होने वाली है यह चित्र यही सब कुछ कहता है।
