खबर पक्की-रतलाम/ माणक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत हर मला रोड पर ट्रक ने एक साईकल सवार को कुचल दिया। जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार अशोक नगर निवासी अजय पिता जयशंकर साहू उम्र 45 वर्ष साइकिल पर सवार होकर अपने घर पर जा रहा था। तभी ट्रक ने कुचल दिया जिससे अजय की मौके पर ही मौत हो गई। अजय गुरु तेग बहादुर स्कूल के बस में कंडक्टर का कार्य करता है।
घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर माणक चौक पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मृतक के शव को जिला अस्पताल भिजवाया इधर खबर की सूचना मिलते ही मृतक का भाई निलेश साहू भी अस्पताल पहुंच गया था। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला मौके पर ही मौत
