खबर पक्की: राजस्थान हाईकोर्ट ने आज भाजपा की वसुंधरा सरकार को करारा झटका दिया एक जनहित याचिका में फैसला करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के साथ अब कोई भी सरकारी कार्यक्रम नहीं किया जाएगा उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार की इस गौरव यात्रा में कई सरकारी कार्यक्रम जैसे स्कूटी वितरण आदि सरकारी खर्चे पर आयोजित किए जा रहे थे जिसको लेकर विभूति शर्मा ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी की यह भाजपा पार्टी के प्रचार के लिए सब कुछ किया जा रहा है और जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है इस पर राजस्थान हाईकोर्ट ने फैसला देते हुए कहा कि गौरव यात्रा में कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा सकेगा इसको देखते हुए अब मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भी सवाल उठना शुरू हो जाएगा क्योंकि इस यात्रा में भी टैक्सपेयर्स के पैसे का जमकर दुरुपयोग हो रहा है करोड़ों के सरकारी खर्च पर पूरी यात्रा का आयोजन हो रहा है।
