• Mon. Sep 14th, 2026

लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही, उपयंत्री रमेश अग्रवाल तथा मानचित्र अधिकारी राजेश पटेल को चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

BySurendra Jain

Sep 5, 2018

ख़बरपक्की:संस्कारधानीजबलपुर में 4 सितम्बर को लोकायुक्त पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर नगरीय प्रशासन के संभागीय कार्यालय में छापा मारा और उपयंत्री रमेश अग्रवाल तथा मानचित्र अधिकारी राजेश पटेल को चालीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। शिकायतकर्ता मोहन ठाकुर ने भेड़ाघाट नगर परिषद में ठेका लेकर करीब 32 लाख रुपये का काम किया था।उस काम के भुगतान की फाइल संभागीय कार्यालय में रुकी हुई थी।मोहन ठाकुर के मुताबिक बहुत दिनों से उसकी फ़ाइल संभागीय कार्यालय में अटकी पड़ी थी इस फ़ाइल को भुगतान के लिए जब भी बात की जाती तो ढाई परसेन्ट रिश्वत मांगी जाती थी। 30 लाख के भुगतान के लिए मोहन ठाकुर 1लाख 10 हजार रु दे चुके थे। बाकी चालीस हजार की रिश्वत देने के लिए आज का दिन तय हुवा था जिसकी शिकायत उसने लोकायुक्त में की। आज जब मोहन ने रिश्वत के पैसे जैसे ही रमेश अग्रवाल और राजेश पटेल को दिए वैसे ही लोकायुक्त ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया

error: Content is protected !!