• Fri. Oct 2nd, 2026

ऑटो से सस्ता है भारत में हवाई सफर, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सिन्हा का दावा।

BySurendra Jain

Sep 4, 2018

इंदौर: मोदी सरकार के मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा है कि देश में हवाई जहाज का सफर ऑटो रिक्शा से भी सस्ता है. देश में प्रति किलोमीटर किराये के पैमाने पर यात्री विमान और ऑटो रिक्शा की तुलना करते हुए नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने शनिवार को दावा किया कि देश में हवाई जहाज से यात्रा ऑटो से सफर के मुकाबले सस्ती हो गई है. सिन्हा ने इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन (आईएमए) के 27वें अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन अधिवेशन में कहा, “भारत में आज हवाई जहाज का किराया ऑटो रिक्शा से भी कम है. कुछ लोग कहेंगे कि मैं बकवास कर रहा हूं. लेकिन यह सच है। उन्होंने अपने इस दावे का गणित समझाते हुए कहा, “इन दिनों यात्रियों को दिल्ली से इंदौर की हवाई यात्रा पर महज पांच रुपये प्रति किलोमीटर से भी कम का खर्च आता है. लेकिन अगर आप इस शहर में कोई ऑटो रिक्शा लेते हैं, तो आपको आठ या 10 रुपये प्रति किलोमीटर की ऊंची दर से किराया चुकाना पड़ता है.तो यह हवाई जहाज से सस्ता हुवा की नही सिन्हा ने कहा, “दुनिया में सबसे सस्ते हवाई किराये के कारण देश के कई लोग हवाई सफर कर रहे हैं और इनकी संख्या हर साल बढ़ रही है।

error: Content is protected !!