ख़बरपक्की: आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अपने दम पर सरकार बनाएगी। यह दावा आम आदमी पार्टी के दिल्ली से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने आज पत्रकारों से चर्चा में करा उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सर्वे सर्वा अरविंद केजरीवाल जागते हुए सपने देखते हैं सोते हुए देखे गए सपने पूरे नहीं होते लेकिन जागते हुए सपने देखकर पूरा करने की कूवत उनमें है आज हमने दिल्ली के अंदर स्वास्थ्य सेवा में जो क्रांतिकारी कदम उठाएं उसने दिल्ली की पूरे स्वास्थ्य सेवा को बदल कर रख दिया है हमारे मोहल्ला क्लीनिक की तारीफ अमेरिका तक में हो रही है आज दिल्ली के स्कूलों की हमने वह कायापलट की है दिल्ली के लोग प्राइवेट स्कूलों से बच्चों को निकालकर सरकारी स्कूलों में डालने के लिए लालायित है आज पूरे देश में सबसे सस्ती बिजली हम दिल्ली के लोगों को दे रहे है गुप्ता ने बताया कि यदि मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी सरकार बनाती है तो बिजली और शिक्षा के मुद्दे पर सर्वाधिक काम किया जाएगा आज मध्यप्रदेश देश के सर्वाधिक भ्रष्ट राज्य में गिना जाता है महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार यही होते कुपोषण में इसका नाम दुनिया भर में प्रसिद्ध है जबकि संसाधनों से बहुत ज्यादा संपन्न होने के बावजूद नाकारा सरकारों ने इस प्रदेश की दुर्दशा कर दी है और हम इसी मिशन को लेकर मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे और मध्य प्रदेश की काया पलट करने के लिए लोगों को आश्वस्त करेंगे और निश्चित रूप से जनता का समर्थन हमें मिलेगा गुप्ता के साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल भी मौजूद थे जो कि आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा होगे साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव कुलभूषण मित्तल भी उनके साथ थे। गुप्ता ने दावा किया कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीट इस बार आम आदमी पार्टी जीतेगी और हरियाणा में भी हम भाजपा और कांग्रेस दोनों का सफाया करेंगे
