ख़बरपक्की:कल सीधी में जनआशीर्वाद यात्रा के बाद मुख्यमंत्री की आम सभा के दौरान जब शिवराज सिंह चौहान सभा को सम्बोधित कर रहे थे उसी दरमियान SCST एक्ट के संशोधन के खिलाफ आंदोलनरत सामान्य समाज के आंदोलनकारियों ने शिवराज सिंह चौहान के ऊपर जूता फेंका जो उनके शरीर पर बायें और स्पर्श करता हुवा निचे गिर गया। जूता उछलते ही मुख्यमंत्री के सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने मुख्यमंत्री के चारों और घेरा बना कर उनको सुरक्षा की दृष्टि से घेर लिया। कुछ पुलिस वाले जूता उछाले जाने वाली दिशा में टार्च जला कर जूता फेंकने वाले को ढूंढने की कोशिश करते देखे गये। कुछ भी कहो SCST एक्ट को बदलने के दुष्प्रभाव अब सामने नजर आने लगे हैं और सरकार ने जल्दी कोई कारगर पहल नही की तो यह सँघर्ष और तेज होता चला जायेगा।
