• Mon. Sep 14th, 2026

पुलिस के खिलाफ प्रशासन को ज्ञापन

BySurendra Jain

Aug 28, 2018

ख़बरपक्की:रतलाम/विगत दिनों पेटलावद निवासी पंकज मुलेवा का रतलाम स्थित अलकापुरी के मकान से मृत अवस्था में शव मिला था जिसकी ओधोगिक पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की थी। उक्त मामले में अभी तक जांच नहीं होने पर आज जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। मृतक पंकज के पिता व भाई ने रतलाम कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार रानू माल को ज्ञापन देते हुए उचित जांच की मांग की मृतक की पत्नि संजना द्वारा अपने आवेदन में कहा कि मेरे पति की हत्या हुई है जिसकी निष्पक्ष जांच की जाए वह आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। ज्ञापन देने के पूर्व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नायब तहसीलदार रानू माल ने उन्हें 5 दिन मे जांच का आश्वासन दिया।उसके बाद सभी आवेदकों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा से भी मुलाकात कर चर्चा की।

You missed

error: Content is protected !!