• Mon. Sep 14th, 2026

सब्बल से एटीएम तोड कर चोरी का प्रयास

BySurendra Jain

Aug 28, 2018

रतलाम। विरियाखेडी में स्थित स्टेट बैंक के एटीएम को तोड़ कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की नाकाम कोशिश की। बदमाशों द्वारा सब्बल से एटीएम तोड़ा लेकिन जहां राशि रखी थी उस बॉक्स के ताले को नहीं तोड़ पाए।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार-मंगलवार रात को विरियाखेडी स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात करने का प्रयास किया। मामले की जानकारी मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र एवं बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने सब्बल से एटीएम तोडा लेकिन जिस बॉक्स में रुपए रखे हुए थे उस बॉक्स का ताला नहीं टूट पाया। काफी प्रयास के बाद भी उक्त बॉक्स का ताला नहीं टूटा। एटीएम की लाइट बदमाशों द्वारा बंद कर दी गई थी, जिस कारण सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों के चेहरा नहीं आए है। जानकारी मिलने पर बैंक के जनरल मैनेजर अर्पणसिंह भी पहुंच गए थे उन्होंने संबंधित कंपनी के अधिकारी को सूचित किया। जानकारी मिलने पर संबंधित कंपनी से स्टेट हेड दिनेश सुबह 7.45 बजे रतलाम पहुंचे। उन्होंने बताया कि अल सुबह उनके पास अर्पणसिंह का फोन आया था वह इंदौर से रतलाम पहुंचे है। उन्होंने बताया कि संबंधित लोगों से चर्चा करने के बाद जानकारी देगें। उक्त एटीएम में 15 लाख 75 हजार 700 रुपए थे।

You missed

error: Content is protected !!