• Wed. Jul 29th, 2026

सड़क हादसे में 2 की मौत 1 घायल

BySurendra Jain

Aug 28, 2018

खबर पक्की- रतलाम /जावरा से बाइक पर सवार होकर अपने गांव बरगढ़ जा रहे बाइक सवार सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन में घुस गए जिसके चलते एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे ने रतलाम पहुंचते ही दम तोड़ दिया घटना में एक घायल हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात 11 बजे के लगभग दिनेश पिता भुवान पांचाल 40 वर्ष, राधेश्याम पिता भेरुलाल पाटीदार, निर्मल पिता गोपाल पांचाल 18 साल निवासी बरगढ़ बाइक पर सवार होकर जावरा से बरगढ़ जा रहे थे तभी लुहारी फंटा के समीप खड़े पिकअप वाहन में बाईक घुस गई जिससे दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई वहीं राधेश्याम पाटीदार ने जिला अस्पताल रतलाम पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। घायल निर्मल का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

error: Content is protected !!