• Wed. Jul 29th, 2026

पवित्रता का पावन पर्व रक्षा बंधन

BySurendra Jain

Aug 27, 2018

रतलाम। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र, 6, नजरबाग कॉलोनी, रतलाम द्वारा रक्षाबंधन पर्व बहुत हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत परमात्म महावाक्य सुना कर की गई , उसके बाद परमात्मा को भोग स्वीकार कराया गया तत्पश्चात सभी भाई बहनों को ईश्वरीय राखी बांधी गई एवम मुख मीठा कराया।
सेवाकेंद्र संचालिका बी. के. सीमा दीदी ने बताया कि यह पर्व हमें याद दिलाता हैं कि हमारे सच्चे सच्चे रक्षक परमात्मा हैं, इसलिए उनके द्वारा यह परमात्मा रक्षा सूत्र बांधा जाता हैं । रक्षाबंधन का आद्यात्मिक रहस्य भी समझाया । अंत में सभी भाई बहनों ने परमात्मा के सामने प्रतिज्ञा की , कि मन , वचन और कर्म से पवित्र रहेंगे ।

error: Content is protected !!