• Mon. Sep 14th, 2026

जयन्तसेन धाम में मंदिर शिखर पर लहराई ध्वजा

BySurendra Jain

Aug 26, 2018

रतलाम। प्रतिष्ठा प्रदाता, लोकसन्त, पुण्यसम्राट श्री जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. की प्रेरणा से श्री जयन्तसेन धाम में काश्यप परिवार द्वारा निर्मित श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनमंदिर-श्री राजेन्द्रसूरि गुरूमंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर उत्साह एवं उल्लास भरे वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित हुआ। श्रावणी पूर्णिमा पर हुए इस आयोजन में श्रीसंघ के वरिष्ठजन, समाजजन, परिषद् परिवार सहित आमंत्रितजन शामिल हुए।
मातुश्री तेजकुंवरबाई काश्यप, राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष, विधायक व श्री जयन्तसेन धाम चेतन्य काश्यप जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी के चेतन्य काश्यप, सिद्धार्थ-पूर्वी काश्यप, श्रवण-अमि काश्यप, समीक्षा, सारांश काश्यप सहित परिजनों डॉ. मनोरमा चौधरी, राजीव-साधना गोरवाड़ा, भावना मानावत ने ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। इसके पूर्व प्रात: 8 बजे विधि-विधान से मुनिसुव्रत स्वामी पूजन, भक्तिसंगीत के साथ प्रवीण बरबोटा ने पढ़ाई। सिद्धार्थ काश्यप ने स्तवन प्रस्तुत किए। पश्चात श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनमंदिर-श्री राजेन्द्रसूरि गुरूमंदिर पर ध्वजा परिवर्तन कर नवीन ध्वजारोहण किया गया। जय-जयकारों से जयन्तसेन धाम गूंज उठा। समारोह के उपलक्ष्य में श्री मुनिसुव्रत स्वामीजी की प्रतिमा की भव्य अंगरचना वल्लभ सकलेचा, केजल सकलेचा द्वारा की गई। वहीं जिनमंदिर व राजेन्द्रसूरि गुरूमंदिर में भी महोत्सव के उपलक्ष्य में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई। गुरूभक्तों ने जिनमंदिर, गुरूमंदिर के दर्शन के साथ ही पुण्यसम्राट, लोकसन्तश्री की अंतिम चातुर्मास स्थली पर विराजित प्रतिमा के दर्शन-वन्दन कर लाभ लिया। सजावट जयन्तसेन भक्ताम्बर मण्डल द्वारा की गई।

error: Content is protected !!