• Tue. Sep 29th, 2026

औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक उप निरीक्षक सहित चार सस्पेंड

BySurendra Jain

Aug 25, 2018

रतलाम/औद्योगिक क्षेत्र थाना के ग्राम इसरथुनी में एसपी की टीम द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब के बाद एसपी ने लापरवाही बरतने पर बीट से संबंधित औद्योगिक क्षेत्र थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक विजय बामनीया, एएसआई एल एन बसेर,आर एस रावत, प्रधान आरक्षक वीर सिह को निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 24 अगस्त शुक्रवार की रात को ईसरथूनी क्षेत्र में किराना दुकान पर दबिश देकर अवैध रूप से बेची जा रही 150 क्वाटर देशी शराब और 91 बोतल बीयर पकड़ी थी। मौके से पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया था।
एसपी ने निर्देशों के बाद भी थाना क्षेत्र में अवैध शराब विक्रय करते पाए जाने को संबंधित बीट प्रभारियों की लापरवाही माना है। एसपी ने इस मामले में बीट प्रभारीयो को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पुलिस लाइन अटैच कर दिया है।

error: Content is protected !!