खबर पक्की। रतलाम के लिए आज गर्व का क्षण है निर्माता-निर्देशक हरीश दर्शन शर्मा द्वारा बनाई पिक्चर मालवा मराठा को अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन हेतु इरोज इंटरनेशनल द्वारा इसके प्रदर्शन अधिकार खरीदे गए। ज्ञातव्य है कि बगैर संसाधनों के स्थानीय कलाकारों और स्थानीय पृष्ठभूमि को लेकर बनाई गई रतलाम की यह पहली पिक्चर है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित होगी इस पिक्चर के बाद रतलाम का नाम सिनेमा के दृष्टि पटल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाएगा। इस पिक्चर के निर्माता निर्देशक पटकथा लेखक संगीत संयोजन जैसे सभी कार्यों को निर्माता हरीश दर्शन शर्मा ने चुनौती के रूप में लिया और रतलाम में बगैर संसाधनों के उत्कृष्ट श्रैणी की बालीवुड की टक्कर की फि़ल्म बनाकर जिस जज़्बे को प्रदर्शित किया है और साधारण कलाकारों से जो असाधारण प्रतिभा प्रदर्शन करवाया वह काबिले तारीफ है। जिन लोगों ने इस पिक्चर को प्रदर्शन के बावजूद देखने की उत्सुकता नही दिखाई वह वास्तव में रतलाम के कलाकारों और उनकी कला को देखने से वंचित हो गये की जिन कलाकारों को लोग अन्तराष्ट्रीय स्तर पर देखगे उन्हें मौका होने के बावजूद उन्होंने गंवा दिया।
