खबर पक्की: मेडिकल कॉलेज के पास सैलाना रोड पर जिस सरकारी सर्वे नंबर 352 बटा एक रकबा 1 पॉइंट 240 हेक्टेयर कि पूरे शहर में चर्चा है जिसको कि कल कलेक्टर मैडम द्वारा सरकारी जमीन होने का बोर्ड लगाया गया है लोगों की उत्सुकता शांत करने के लिए हम बता देते हैं कि उक्त सर्वे नंबर की जमीन और उससे सटे दूसरे सर्वे नंबर की आदिवासी की जमीन को खरीदने वाले सुगन रियल स्टेट भागीदारी फर्म के मालिक और भागीदार प्रवीण कटारिया अरविंद कटारिया और हेमंत कटारिया है इन्हीं के द्वारा उक्त सर्वे नंबर की जमीन खरीदी गई थी और जिस की रजिस्ट्री भी हो चुकी है इसी जमीन के लिए जब इन्होंने adm कैलाश बुंदेला के यहां आवेदन लगाया था तो इनको यह कहकर कि इस जमीन में अनुमति की आवश्यकता नहीं है एक लेटर बनाकर दिया गया था जिसके आधार पर रजिस्ट्री हुई इस तरह के मामले जब बहुतायत में हुए और कमिश्नर और चीफ सेक्रेटरी तक शिकायत पहुंची तो यह सारे मामले संभागायुक्त द्वारा अपील में लिए गए और सुनवाई प्रारंभ कर दी गई है तेरह प्रकरण तो ऐसे है जिनमें ऑर्डर हो चुका है लेकिन रजिस्ट्री नहीं हुई है क्योंकि कलेक्टर द्वारा उन रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई है इन 13 प्रकरणों का विवरण हम आगे की खबरों में देंगे।
