• Fri. Jul 31st, 2026

युवक की लाश मिली, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की

BySurendra Jain

Aug 25, 2018

रतलाम /जिले के बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोनबट्टा निवासी एक युवक का शव गांव की मेड पर शुक्रवार की रात को मिला था। पुलिस ने युवक के शव का शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुर्पद कर दिया है।लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम से ही मुकेश डोडियार का पुत्र शान्तिलाल घर से गया था देर रात तक घर पर नहीं लौटा किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि शान्तिलाल मृत अवस्था में गांव की मेड पर पड़ा है। परिजनों ने मामले की जानकारी बाजना पुलिस को दी पुलिस ने मृतक शान्तिलाल का शव पोस्टमार्टम रूम में रखवा कर सुबह पोस्टमार्टम करवाया तथा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया लेकिन शान्तिलाल के पिता मुकेश व अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि मेरे पुत्र की हत्या हुई है वह घर से गढ़ीगमना निवासी उसके मामा के साथ निकला था।थाने पर काफी संख्या मे ग्रामीण इक्कठे हो गये ओर जाच की माग की पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शव ले गये। बाजना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। वही पुलिस परिजनों के बताए अनुसार सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!