खबर पक्की: कलेक्टर कार्यालय अपने नए भवन में शिफ्ट होने के बाद महज तफ़रीह करने और शिकार की खोज में मंडराते रहनेवाले दलालों को अब वहां घूमना महंगा पड़ने वाला है क्योंकि नये कलेक्टोरेट में पार्किंग भी ठेके पर दी जा रही है और वहां आने वालों को अब सायकिल के 2 रुपये दो पहिया वाहन के 5 रुपये और 4 पहिया वाहन के 10 रुपये देना पड़ेंगे सिर्फ कार्यालय के कर्मचारियों पत्रकारों और न्यायालयीन कार्य से कोर्ट अधिकारी की ड्रेस में आये वकीलों को ही पार्किंग शुल्क से छूट मिलेगी।
