• Mon. Sep 28th, 2026

जुआं खेलते हुए 18 धराए, नगदी राशि जब्त

BySurendra Jain

Aug 24, 2018

रतलाम। त्रिपोलिया गेट पर स्थित एक धर्मशाला के पास दीवार की आड में जुआं खेलते हुए माणकचौक पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि एवं ताश पत्ते जब्त किए।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना मिलने पर माणकचौक पुलिस ने त्रिपोलिया गेट से जुआं खेलते हुए राजू पिता बाबुलाल प्रजापत निवासी नानाखेडा उज्जैन, ललित पिता सुंदरलाल प्रजापत निवासी करमदी रोड, दीपक पिता भगवान प्रजापत निवासी ज्योति नगर, गेंदालाल पिता सुवालाल प्रजापत निवासी पिलीया खाल उज्जैन, कैलाश पिता ग्यारसीलाल प्रजापत निवासी टाटा नगर सहित अन्य गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 15 हजार 720 रुपए एवं ताश पत्ते जब्त किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआं एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 15 हजार 720 रुपए एवं ताश पत्ते जब्त किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआं एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

You missed

error: Content is protected !!