रतलाम। जहरीले पदार्थ का सेवन करने पर दो लोगों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम लोचीतारा निवासी रामचन्द्र पिता अंबाराम उम्र 36 वर्ष को जहरीले पदार्थ का सेवन करने पर उपचार के लिए शुकवार की अल सुबह 4.30 बजे जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कैलाश पिता धन्नाजी उम्र 50 वर्ष निवासी जावरा को जहरीले पदार्थ का सेवन करने पर जावरा से रेफर किया था। उपचार के दौरान गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को उसने दम तोड़ दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मृतक का पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया। संबंधित थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जहरीले पदार्थ का सेवन करने पर दो की मौत
