• Sat. Oct 31st, 2026

माउंट आबू से आए 500 परमात्म रक्षासूत्र

BySurendra Jain

Aug 23, 2018

रतलाम । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र 6, नजरबाग कॉलोनी , रतलाम द्वारा 26 अगस्त को सुबह 8 बजे रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में संस्था के मुख्यालय माउन्ट आबू से 500 राखियाँ आई हैं । सेवाकेंद्र संचालिका बी. के . सीमा दीदी ने बताया कि यह राखियाँ सिर्फ एक रेशम का धागा न होते हुए एक विशेष परमात्म रक्षासूत्र हैं, जिसको धारण करने से , हमारी रक्षा की जिम्मेदारी स्वयं भगवान की हो जाती हैं ।
इस दिन सभी भाई बहनों को राखी बांधने के बाद, आत्मिक तिलक लगाया जाएगा उसके पश्चात मुख मीठा किया जाएगा।
रक्षाबंधन पवित्रता का त्यौहार हैं, इसलिये इस दिन विशेष रूप से भाई बहनों से अपने मन , वचन व् कर्म में पवित्रता को धारण करने की प्रतिज्ञाएँ भी कराई जाएगी ।

You missed

error: Content is protected !!