• Sun. Sep 13th, 2026

जिला सहकारी बैंक में 1000-500 के नोट नहीं लेने के विरोध में उतरी युवा कांग्रेस

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कालेधन और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई नोटबंदी को लेकर सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। मध्यप्रदेश में जिला सहकारी बैंकों में 500-1000 के नोट बैन होने पर राजनीति तेज हो गई है।

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए मोर्चा खोल दिया है। चौधरी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता इस आर्थिक आपातकाल से त्रस्त है। मोदी का यह फैसला अभी तक करीब 33 लोगों की जान ले चुका है। अब किसानों पर जो कहर बरपाया है, उससे यह संख्या और बढ़ेगी। इसमें कोई अतिश्योक्ति नही है, क्योंकि हमारे अन्नदाता किसानों पर भाजपा सरकार हमेशा तानाशाही रवैया अपनाती है। चाहे वो मुआवजे की बात हो या जिला सहकारी बैंक में 500-1000 के नोट नही लेने का मामला हो। सरकार ने जिला सहकारी बैंक में पुराने नोट नहीं लेने का फैसला सुनाकर किसानों को सदमा दिया है, वो निदंनीय है।

युवक कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि 24 घंटे के भीतर यह बैन खोले अन्यथा वो शुक्रवार को दिल्ली में इस मामले पर प्रदर्शन करेगी।

error: Content is protected !!