• Wed. Oct 28th, 2026

ग्राम पंचायत तक पहुँचाये नेट कनेक्टिविटी

ByHarish Sharma

Nov 17, 2016

ग्राम पंचायत तक नेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठायें। इस संबंध में केन्द्र सरकार की नीति अनुरूप कार्यवाही जल्द करें। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह बात मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन की संचालक मण्डल की बैठक में कही।

श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में आई.टी. के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि विभागीय सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर) नीति व्यावहारिक बनायें। कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक श्री एम. सेलवेन्द्रन ने विभिन्न उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी दी।

बैठक में प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री मोहम्मद सुलेमान, प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम श्री बी.एल. कातांराव और सी.ई.ओ. जैव विविधता बोर्ड श्री सी. के. पाटिल उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!