रतलाम। जिले के नामली थाना क्षेत्र के ग्राम नयापुरा में अवैध रूप से शराब की फेक्टरी संचालित किए जाने की जानकारी मिलने पर एसपी गौरव तिवारी के निर्देश में एक टीम मौके पर पहुंची और दबिश दी। श्री तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। सूत्रों की माने तो ठाकुर रणजीतसिंह यहां अवैध शराब बनाने का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने यहां से अवैध शराब, मारूति वेन एवं अन्य सामान जब्त किए है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।
