• Mon. Oct 12th, 2026

रतलाम विधायक को बाहुबली समझती है जनता,शहीद पुलिस सम्मान समारोह में वक्ता के बोल

BySurendra Jain

Aug 14, 2018

खबर पक्की: यू तो रतलाम विधायक चैतन्य काश्यप विधायक बनने के बाद से ही रतलाम के विकास के प्रति जागरूक रहे है और एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के बीच विकास पुरूष की छवि उनकी बन गई है किंतु हर कार्य के प्रति उनकी निष्ठा और तत्परता ने जनता में उनकी छवि एक बाहुबली के रूप में गढ़ गई है कि यदि उनने कह दिया है तो वह काम अवश्य हो जायेगा। यही कारण की आज शहीद पुलिस सम्मान कार्यक्रम जो 1980 में शहीद रामराज यादव के सम्मान में रतलाम के शक्ति नगर में आयोजित किया गया था में आभार व्यक्त करने आये श्रवण यादव ने डेलनपुर कांड के पीड़ित पुलिस जवान पवन यादव के परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति की मांग करते हवे विधायक चैतन्य कश्यप को बाहुबली कह दिया तो विधायक महोदय मुस्कराए और उन्होने भी तुरंत माइक हाथ में लिया और कहा की पवन यादव के परिवार को मुख्यमंत्री से मिलवा दिया है और जल्द ही अनुकम्पा नियुक्ति हो जाएगी कार्यक्रम महापौर सुनिता यार्दे व कलेक्टर रुचिका चौहान सहित विधायक चैतन्य काश्यप ने भी सम्बोधित किया कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी भी मौजूद थे और सभी ने शहीद रामराज यादव की माँ का स्मृती चिन्ह देकर सम्मान किया इस अवसर क्षेत्र के पार्षद पप्पू पुरोहित गणमान्य नागरिक व जनता बड़ी तादाद में मौजूद थी।

You missed

error: Content is protected !!