ख़बरपक्की: रतलाम के शहीद चंपालाल को एक लंबे इंतजार के बाद उसके नाम पर घोषित की गई सड़क का नाम करण किया जा रहा है उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम के शहीद चंपालाल के शहीद होने पर रतलाम सेजावता मार्ग को शहीद चंपालाल मार्ग घोषित करने की गाँव वालों की मांग को मानते हुवे इस सड़क का नामकरण उनके नाम पर किये जाने की घोषणा की थी किन्तु अफसरों की लापरवाही के कारण ये घोषणा पूरी नहीं हुई थी। 6जुलाई को दैनिक दबंग दुनिया के अंक में मुख्यमंत्री की घोषणा पूरी नहीं होने के संदर्भ में खबर छपी थी उस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान ने तुरंत CM की घोषणाओं का अवलोकन कर यह पाया कि वास्तव में CM ने यह घोषणा की थी तो तुरंत उसके अम्लीकरण के लिए कार्रवाई की और अंततः शहीद चंपालाल को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान मिल गया।
