खबर पक्की: रतलाम आज दुर्गादास राठौर की जयंती के उपलक्ष्य में रतलाम राठौर समाज ने ढोल धमाकों के साथ वाहन रैली निकाली वाहन रैली में राठौर समाज के सभी गणमान्य नागरिक महिला एवं पुरुष थे सभी ने केसरिया दुपट्टा गले में पहन रखा था रैली में भाजपा और कांग्रेस से जुड़े राठौर समाज के सभी नेता भी शामिल थे रैली का स्वागत शहर के अनेक भागों में किया गया रैली में सैकड़ों की तादाद में दुपहिया वाहन और बहुत सारी जीप गाड़िया शामिल थी युवाओं के हाथ में केसरिया झंडे भी लहरा रहे थे राजपूत करणी सेना से शुरू हुआ जातिगत शक्तिप्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है और निरंतर जातिगत समाज द्वारा अपने शक्ति प्रदर्शन के लिए प्रयत्न किए जा रहे हैं कुछ दिन पूर्व ही आदिवासी समाज ने भी इसी प्रकार की रैली निकाली थी अब चुनाव नजदीक है तो और भी समाज अपने-अपने शक्ति प्रदर्शन में जुटेंगे और आने वाले दिनों में और भी इस तरह की रैलियां शहर को देखने को मिलेगी। इस तरह की रैली और शक्ति प्रदर्शन से किसी समाज का कितना भला हुआ है यह तो आकलन उपलब्ध नहीं है किंतु रैलियों का आयोजन और नेतृत्व करने वाले रैली की सफलता और भीड़ जुटाने की अपनी क्षमता के आधार पर अपनी-अपनी पार्टियों से टिकट की दावेदारी ताकत के साथ जरूर करने लगते है।
